
Prestige में हम सार्वजनिक क्षेत्र जिस में केंद्रीय और स्थानीय सरकारी विभाग, NHS (ऐनऐचऐस), परोपकारी संस्थाएं, पुलिस और अन्य सरकारी संस्थाएं शामिल हैं, की सभी भाषीय और संचार संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
दस वर्ष से भी अधिक पहले स्थापित, Prestige भाषीय सेवाओं में नई राह ले कर आई है – एक ऐसा कार्य क्षेत्र जिस के लिए पुराने परंपरागत पूर्तिकर्ता ग्राहक को व्यवहारिक निपुणता और उच्च स्तर की सेवा उपलब्ध नहीं करवा पाते थे।
हमारी विशेषता और विश्वसनीयता ने हमें अनेक नए ग्राहक दिलाए हैं, जिन में से अधिकतर अन्य द्वारा सीधे की गई हमारी प्रशंसा के कारण आए हैं।
सर्वप्रथम, हम अपने आंतरिक और बाहर के उच्च-प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ़ की योग्यता के फलस्वरूप ग्राहक/पूर्तिकर्ता की भागीदारी को बल देते हैं। Prestige के विशेषज्ञ ग्राहकों को उन संभावनाओं को सर्वाधिक विस्तृत करने के योग्य बना देते हैं जो आज की बढ़ती विविधता के बहुसांस्कृतिक वातावरण की परिवर्तनशील आवश्यकताओं को प्रतिबिंबित करने वाली विकसित सेवा प्रदान करने के लिए उपलब्ध हैं।
उच्च स्तर की पूर्ति के 14 वर्ष
1991 से ही Prestige ने ग्राहकों की बढ़ती विभिन्न आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावकारी नई भाषीय तकनीकी विधियों का अग्रणी विकास किया है।
नई भाषीय तकनीकी विधियों के विकास के एक दशक से भी लंबे अनुभव के पश्चात हम ने लिखित अनुवाद को प्रस्तुत कर के अपनी भाषीय सेवाओं को आरंभ किया था। प्रारंभ से ही हम ने अपने प्रशिक्षित और प्रतिभाशाली निपुण पेशेवरों के विशाल संसाधन और अन्य विशिष्ट बाहरी स्रोतों का उपयोग किया है।
जिस प्रकार सार्वजनिक क्षेत्र की भाषीय आवश्यकताओं का स्वभाव व्यापारिक वातावरण से अलग होता है, उसी प्रकार इलैक्ट्रॉनिक वितरण विधि और ऑन-लाइन व ऑफ़-लाइन प्रकाशन से संबंधित विशेष चुनौतियां भी अलग हैं। ग्राहक की जैसी भी आवश्यकताएं हों, उन के अनुरूप समाधान पहुंचाने के लिए Prestige में हमारे पास अनुभव और क्षमता है।
अपने अनुवाद के काम की सफलता को आधार बना कर हम ने बहु-भाषीय प्रकाशन का काम आरंभ किया और उस के पश्चात हम ने आमने-सामने की और टेलीफ़ोन पर दुभाषिया सेवा भी शुरू की। हमारे संसाधनों और प्रबंधन प्रणाली की उन्नत स्थिति में हमारी सेवाओं के बस्ते के विस्तार के लिए इन नई सेवाओं को आरंभ करना एक विवेकपूर्ण अगला क़दम था।
Prestige Network – यूके के सार्वजनिक क्षेत्र के चुनिंदा भाषीय सेवा पूर्तिकर्ता
हम से संपर्क करें - हमें सेवा के अवसर की प्रतीक्षा है!